UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में एक तरफ धूप की तल्खी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश और तेज आंधी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। । मंगलवार को बांदा 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम जानकारों के मुताबिक आज शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, सीतापुर, शामली, बहराइच, बागपत, श्रावस्ती, मेरठ, बलरामपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, एटा, गाजियाबाद, सिद्धार्थनगर, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बदायूं, गोरखपुर, कासगंज, कुशीनगर, फिरोजाबाद, देवरिया, गोंडा, आगरा, बुलंदशहर, बस्ती, अमरोहा, मथुरा, हापुड़, हाथरस, बिजनौर में जिले में बादल बरस सकते है।

READ MORE: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

तेज हवा और गरज-चमक की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा। आद गोंडा, बस्ती, कुशीनगर, श्रावस्ती, महाराजगंज, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर समेत आस-पास के जिलों में के लिए तेज हवा और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 13 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 14 मई से पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो जाएगा औरप्रदेश में आसमान साफ होगा और पछुआ हवाओं के चलते तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। जिसके बाद मई महीने के दूसरे पखवाड़े में गर्मी एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है।