Pratik Yadav Passed Away: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर सिविल हॉस्पिटल के निदेशक का आधिकारिक बयान सामने आया है। निदेशक के मुताबिक प्रतीक यादव के ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचकर बताया कि “भैया की तबीयत खराब हो गई है।” जब डॉक्टर घर पहुंचे तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद शव को सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया गया।
सिविल हॉस्पिटल में‘ब्रॉट डेड’ घोषित
सिविल अस्पताल के CMS देवेश चंद्र पांडे ने प्रतीक की मौत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि 5:30 से 5:45 के बीच सूचना मिली। 5:55 बजे प्रतीक को ICU लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। CMS के बयान से साफ है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रतीक की मौत हो गई थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध पॉइजनिंग का लगा, जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया। परिवारजनों के अनुसार प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और कुछ दिन पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि आज तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने पर अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उस समय अपर्णा यादव शहर से बाहर थी।
पोस्टमार्टम हाउस जा रहे अखिलेश
इधर, प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनते ही अखिलेश यादव पोस्ट मार्टम हाउस KGMU जा रहे हैं। आज सबेरे प्रतीक अपने घर में। मृत पाए गए। हॉस्पिटल लाए गए तो उनका निधन हो चुका था। डॉक्टर्स ने पोस्ट मार्टम के लिए बॉडी को अस्पताल भेज दिया है। जहां डॉक्टर्स की टीम पोस्ट मॉर्टम कर रही है। सिविल हॉस्पिटल के डायरेक्टर जहां प्रतीक की सीट बॉडी का पहला एग्जामिनेशन हुआ उन्हें ये मामला संदिग्ध जहर का लगा इसलिए पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेज दी गई है
READ MORE: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी, पंकज चौधरी और केशव मौर्य ने दी श्रद्धांजलि
प्रतीक का पुराना सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में
प्रतीक यादव की मौत के बाद उनका पुराना सोशल मीडिया पोस्ट फिर चर्चा में आ गया है। कुछ माह पहले प्रतीक ने Instagram पर अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात लिखी थी। पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया था कि “स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार और मानसिक स्थिति बर्बाद कर दी।” प्रतीक ने अपर्णा यादव पर परिवार तोड़ने और सिर्फ प्रभावशाली बनने की चाह रखने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में प्रतीक यादव ने वीडियो जारी कर कहा था कि दोनों के बीच सब सामान्य है। उस वीडियो में उन्होंने विवाद को बढ़ाने वालों पर नाराज़गी जताई थी और अपशब्द भी कहे थे।
अखिलेश ने की थी मुलाकात
बता दें कि प्रतीक यादव कई दिनों से बीमार थे, अखिलेश यादव उन्हें खुद देखने अस्पताल पहुंचे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर कुछ समय पहले उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां खुद अखिलेश यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इलाज के बाद हालत में थोड़ी सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था, लेकिन बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

