गोविंद पटेल, कुशीनगर. जनपद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक सिरफिरे जीजा ने अपनी ही साली को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- प्रतीक यादव के शरीर पर मिले गहरे नीले निशान! खड़े कर रहे कई सवाल, दोस्त ने मौत को बताया संदिग्ध
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव निवासी शम्भू प्रजापति की बड़ी बेटी बेबी की शादी करीब एक साल पहले बिहार के गोपालगंज जिले के धरमचक गांव निवासी जीतेन्द्र प्रजापति से हुई थी. शादी के बाद जीतेन्द्र का ससुराल में लगातार आना-जाना लगा रहता था. बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम भी जितेन्द्र अपने ससुराल पहुंचा था और रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया. बुधवार की सुबह करीब नौ बजे जब उसकी साली नैना प्रजापति खाना देने कमरे में पहुंची, तभी जितेन्द्र उसे कमरे के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर लिया. कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी.
इसे भी पढ़ें- बस इतनी सी बात और… घर में घुसकर किशोरी की गला रेतकर हत्या, फिर खुद लगाई फांसी
वहीं गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था. सूचना मिलते ही तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. कमरे के भीतर नैना और जीतेन्द्र दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले. पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र ने पहले नैना के सिर में गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

