कानपुर देहात। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कॉल रिसीव न करने पर एक सनकी युवक शिशुपाल ने 15 वर्ष की नाबालिग लड़की की उसी के घर में घुसकर गला काटकर हत्या करके खुद भी फांसी का फंदा लगा जान दे दी।

घर में घुसकर लड़की की गर्दन काटी

बताया जा रहा है कि युवक व नाबालिग लड़की फ़ोन पर बात करते थे। कई दिन पहले परिवार को पता चला तो दोनों बात बंद हो गई थी। उस बात से युवक इतना गुस्से में आया की लड़की के घर ही पहुँच गया और इसकी गर्दन काट दी।

READ MORE: ‘वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे…’, भाई के निधन पर भावुक हुए अखिलेश, कहा- प्रतीक का हमारे बीच नहीं रहना दुखद

तुम्हारी बेटी की डोली नहीं उठने दूंगा

कानपुर देहात में शिशुपाल प्रेमिका को अपना बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को आतुर रहता था। वह प्रेमिका की मां को धमकी देता था कि तुम्हारी बेटी की डोली नहीं उठने दूंगा। घटना की जानकारी परिजन को होने के बाद दोनों के बीच आई दूरियों के कुछ महीनों पहले शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी का अब खौफनाक अंत हो गया।