लुधियाना। हौसले अगर बुलंद हों तो गरीबी कभी भी आड़े नहीं आती। इस बात को सच कर दिखाया है साहनेवाल की रहने वाले मजदूर राम स्वरूप और कुलदीप कौर की बेटी हरप्रीत कौर ने। हरप्रीत को देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी में डेटा साइंस एंड एआई में डिग्री करने का मौका मिला है। हरप्रीत ने 2023 में 10वीं में 94%, जबकि 2025 में 12वीं में 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं।
12वीं के बाद स्कूल में एचसीएल कंपनी के ‘टेकबी’ प्रोग्राम का सेमिनार हुआ, जिसके बाद उन्होंने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। लिखित परीक्षा, वसेंट टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू जैसे कड़े चरणों को एक ही बार में क्लीयर करत हरप्रीत ने प्रोग्राम में अपनी जगह पक्की की। एचसीएल टेकबी प्रोग्राम की लखनऊ में 6 माह की ट्रेनिंग की। उन्होंने एंट्रेंस टेस्ट दिया और शानदार तरीके से दाखिला हासिल किया। इस समय नोएडा में अपनी ट्रेनिंग और इंटर्नशिप कर रही हरप्रीत को अब 10000 स्टाइपेंड भी मिल रहा है, जिससे परिवार को थोड़ी मदद मिलती है। हरप्रीत का कहना है कि यह दाखिला उनका और उनके परिवार का भविष्य पूरी तरह बदल देगा। हरप्रीत के सफर में सबसे बड़ी दीवार आर्थिक तंगी थी।

हरप्रीत के परिवार में 6 सदस्य हैं। लखनऊ में ट्रेनिंग के दौरान रहने और 140000 की फीस के लिए परिवार पहले कर्ज ले चुका था। अपनी सीट कन्फर्म करने के लिए हरप्रीत को 16 जून तक 50000 की शुरुआती दाखिला फीस जमा करनी थी। उद्योगपति राकेश भारती मित्तल की संस्था ‘नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट’ हरप्रीत की मदद के लिए आगे आया है।
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रन का लक्ष्य, कप्तान शाई होप ने जड़ा नाबाद शतक, प्रिंस, अक्षर और अर्शदीप ने झटके 1-1 विकेट
- Jharkhand Top News:गुमला में 2 की मौत, धनबाद में पुलिस मुठभेड़, CCL अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमशेदपुर जू में 3 बाघ शावकों का जन्म, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी ख़बरें
- Shahdol News: क्यों हॉस्टल की दीवारें लांघकर सड़क पर उतर रहे छात्र? शहडोल में दो महीने में 5 बार कलेक्टर तक पहुंची बच्चों की फरियाद, दो अधीक्षक निलंबित
- ‘मेरी हत्या हो सकती है…’ कैमरे के सामने फफक कर रो पड़े कांग्रेस विधायक, परिवार की सलामती के लिए लगाई गुहार
- मुरथल के पराठे खाने गए थे 5 दोस्त, लौटते वक्त मौत ने घेरा! NH-44 पर तेज रफ्तार कैंटर ने ली 2 युवकों की जान

