कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा लक्ष्य सामने रखा है। सरकार का दावा है कि अगले पांच वर्षों में प्रदेश में 10 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। इसके लिए 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का रोडमैप तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे हरियाणा के औद्योगिक विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़ा लक्ष्य बताया है।
5 लाख करोड़ के निवेश से खुलेंगे रोजगार के रास्ते
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुताबिक, हरियाणा में बड़े पैमाने पर निवेश लाने की तैयारी है। सरकार का जोर प्रदेश में उद्योगों का विस्तार करने पर है। इसके जरिए युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने की योजना है। सरकार ने अगले पांच वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने और 10 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है।
‘मेक इन हरियाणा’ पर सरकार का जोर
औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार ने ‘मेक इन हरियाणा’ औद्योगिक नीति-2026 लागू की है। इसके साथ 10 क्षेत्रवार नीतियां भी लागू की गई हैं। सरकार को उम्मीद है कि इन नीतियों से प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर होगा। नए उद्योगों की स्थापना और मौजूदा उद्योगों के विस्तार को भी बढ़ावा मिलेगा।
युवाओं के लिए कितना अहम है यह लक्ष्य?
हरियाणा में रोजगार हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहा है। ऐसे में सरकार का 10 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। यदि प्रस्तावित निवेश और औद्योगिक योजनाएं तय दिशा में आगे बढ़ती हैं, तो प्रदेश में रोजगार के नए अवसर बन सकते हैं।
हालांकि, इस लक्ष्य की वास्तविक सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि अगले पांच वर्षों में कितना निवेश जमीन पर उतरता है और उससे कितने रोजगार पैदा होते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री ने निवेश और रोजगार को लेकर सरकार की योजना स्पष्ट कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

