गुलशन कुमार, नारनौल। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही 450 डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नारनौल में यादव कल्याण सभा की ओर से आयोजित जन्माष्टमी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। इसी दिशा में जल्द 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
जर्जर अस्पतालों की इमारतों की होगी मरम्मत
आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के जिन अस्पतालों के भवन जर्जर हालत में हैं, उन्हें भी जल्द ठीक करवाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की इमारतों को दुरुस्त करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी सरकार का पूरा ध्यान है।
लोगों से मिलकर समस्याएं सुनने का बताया अनुभव
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह जब अपने क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा के विभिन्न इलाकों का दौरा करती हैं तो लोगों से उन्हें भरपूर प्यार और सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं को सुनना उन्हें अच्छा लगता है। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जाते हैं।
जन्माष्टमी समारोह में हुआ भव्य स्वागत
आरती सिंह राव यादव कल्याण सभा द्वारा आयोजित जन्माष्टमी पर्व समारोह में पहुंची थीं। इस दौरान सभा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव सहित यादव सभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- ‘पीटेंगे, डकैती डालेंगे, अपहरण करेंगे’ धर्मपाल सिंह ने बताया अखिलेश के PDA का नया ‘फुल फॉर्म’, मचा भारी बवाल
- दतिया में जुए की कार्रवाई पर भाजपा नेताओं की शिकायत, पूर्व मंडल अध्यक्ष को फंसाने का आरोप, भाजपा सांसद पहुंची एसपी ऑफिस
- Bihar Top News 12 September 2026: जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का निधन
- बनारस में थमी ‘जस्टिस मोर्चा’ की साइकिल यात्रा: शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का खुला समर्थन, बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान
- इंदौर के 5 बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश! किचन में जलभराव से लेकर जंग लगी ट्रे तक मिलीं खामियां, पनीर, दही, काजू, मूंगफली समेत कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल



