संजय कुमार,जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर Krishan Middha ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की जनहित अपील को अपनाते हुए एक अलग मिसाल पेश की। कृष्ण मिड्डा अपने निवास स्थान से ई-रिक्शा में सवार होकर लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी कर्मियों को भी ई-रिक्शा में साथ बैठाकर ले गए।
पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश
कृष्ण मिड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पेट्रोल और डीजल की बचत पर जोर देते रहे हैं। इसी अपील को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सरकारी वाहन के बजाय ई-रिक्शा का इस्तेमाल करने का फैसला लिया।
उन्होंने कहा, “छोटे-छोटे कदमों से ही बड़े बदलाव आते हैं। पेट्रोल-डीजल बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।”
लोगों के बीच चर्चा का विषय बना सफर
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रहने वाले डिप्टी स्पीकर का यह सादगी भरा सफर अब जींद शहर में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि इस तरह के उदाहरण पेश करें, तो आम जनता भी पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के प्रति प्रेरित हो सकती है।
तीन बार विधायक रह चुके हैं कृष्ण मिड्डा
कृष्ण मिड्डा जींद से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं और हाल ही में उन्हें हरियाणा विधानसभा का डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया गया है। वे पहले भी जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील रवैया अपनाने के लिए जाने जाते रहे हैं।
पीएम मोदी की अपील को बताया प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कई संबोधनों में पेट्रोल-डीजल की बचत, पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने की अपील की है।
डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा का यह कदम उसी अपील को जमीन पर उतारने की दिशा में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस सादगी भरे अंदाज की चर्चा कर रहे हैं और उन्हें “सादगी का प्रतीक” बता रहे हैं।

