हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस ने बड़े ही सोच समझ के साथ तीन बड़े राज्यों के दिग्गजों को यह जिम्मेदारी दी है। इसमें राजस्थान, दिल्ली और पंजाब से तीन बड़े नेताओं का नाम सामने आया है। कांग्रेस ने तीन दिग्गजों में अशोक गहलोत, अजय माकन, प्रताप सिंह बाजवा को हरियाणा के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। चुनाव में इनकी भूमिका और जिम्मेदारी बेहद अहम होगी।
आपको बता दें की हरियाणा में चुनावी रणनीति बनाते हुए कांग्रेस ने बड़ा दांव खेल है और तीन प्रमुख लोगों को चुनाव में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। यह तीनों जानकर अपने तरीके से चुनाव में नजर रखेंगे। आपको बता दें की कांग्रेस ने 89 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

पार्टी ने भिवानी की एक सीट सीपीआई (एम) के लिए छोड़ी है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा चुनाव के लिए गहलोत, माकन और बाजवा को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हरियाणा में चुनावी बाहर जबरदस्त रंग लेटा हुआ नजर आ रहा है पार्टी अपना पूरा जोर लगाती नजर आ रही है। हरियाणा में नामांकन पूरा हो गया है और यहां 16 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा फिर से चुनाव के मैदान में हैं।
- शराब भट्ठी में युवक से जमकर मारपीट, गंभीर घायल ने रास्ते में तोड़ा दम, आरोपी फरार
- एक तरफ बाढ़ पीड़ितों का दर्द, दूसरी तरफ करोड़ों की सौगात: जानें सीएम योगी के पूर्वांचल दौरे से किसको क्या मिलेगा?
- रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: राखी के जरिए जल संरक्षण और ऐतिहासिक कुओं को बचाने का संदेश
- करोड़ों की जमीन घोटाले का आरोपी निलंबित पटवारी फरार: शौच के बहाने खिड़की से कूदकर भागा, SP ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- मुंगेली में शुरू हुआ ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ, अब बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की पहचान

