चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 IAS और 6 HCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई उपमंडल अधिकारियों (SDM) को बदला गया है।

तबादला सूची के मुताबिक IAS अधिकारी अनीरुद्ध यादव को HSIIDC का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक (Additional Managing Director) और ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम का CEO नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले नारनौल के SDM (सिविल) समेत अन्य जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

अदिति सिंघानिया को SDM ऐलनाबाद, राहुल कनवरिया को SDM पिहोवा, रुहानि को SDM फिरोजपुर झिरका, सुमन यादव को SDM उचाना कलां और योगेश दिल्होर को SDM डबवाली लगाया गया है।

वहीं HCS अधिकारियों में विजेंद्र हुड्डा को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ जिला नगर आयुक्त (DMC), चरखी दादरी की जिम्मेदारी दी गई है। वे जिला परिषद चरखी दादरी के CEO और DRDA के CEO का कार्यभार भी संभाल रहे हैं।

वेद प्रकाश को अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हिसार, लक्ष्मी नारायण को Joint Director (Administration), शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) और रमित यादव को Joint Director, HIPA गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा गुरविंदर सिंह को SDM नारनौल लगाया गया है। वे इससे पहले SDM पिहोवा के पद पर तैनात थे। आदेश में कुछ नियुक्तियां रिक्त पदों (Vacant Posts) के विरुद्ध भी की गई हैं।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल से नारनौल, पिहोवा, ऐलनाबाद, फिरोजपुर झिरका, उचाना कलां और डबवाली समेत कई क्षेत्रों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। नए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m