कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सरकारी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को कैशलेस इलाज की सुविधा से जोड़ने के लिए ट्रेजरी स्तर पर विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान के दौरान पात्र पेंशनरों को कॉम्प्रिहेंसिव कैशलेस हेल्थ फैसिलिटी (CCHF) योजना की जानकारी देने के साथ कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में भी सहायता दी जाएगी।
सरकार ने प्रदेश के सभी ट्रेजरी अधिकारियों और सहायक ट्रेजरी अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र पेंशनर योजना की प्रक्रिया या तकनीकी जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहें।
निर्देशों के मुताबिक, ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी कार्यालयों में आने वाले पेंशनरों को CCHF योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें योजना में नामांकन और पंजीकरण की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों तथा अन्य आवश्यक विवरण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
पेंशनरों को आयुष्मान भारत पोर्टल के माध्यम से CCHF कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाने पर भी जोर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर कार्यालय स्तर पर उन्हें इस प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि कार्ड बनवाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
सरकार ने विशेष रूप से बुजुर्ग और जरूरतमंद पेंशनरों के लिए सहायता सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी स्तर पर विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान पात्र पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को CCHF कार्ड बनवाने में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पहल के जरिए सरकार का फोकस पात्र पेंशनरों तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच बढ़ाने और कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को उनके लिए आसान बनाने पर है।
- गोपाल हत्याकांड: परिजनों का दावा- 4 दिन पहले भी मारने की कोशिश हुई
- निष्कासन के बाद अनंत सिंह के बागी तेवर, किसी दल में नहीं जाएंगे, बनाएंगे खुद की पार्टी, नीतीश कुमार को बताया अच्छा इंसान
- विज्ञापनों में विकास, असल में बदहाली! सड़कों और सरकारी अस्पतालों को लेकर करन माहरा ने सरकार को घेरा, उठाए गंभीर सवाल
- रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, सिक्योरिटी गार्ड की मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम
- प्रेस क्लब में फायरिंग : पदाधिकारियों पर बदसलूकी करते पलाश तिवारी ने तानी पिस्टल, जानिए पूरा मामला…

