Haryana Police ASI Satpal Singh : झज्जर: हरियाणा पुलिस के एक कर्मचारी को छुट्टी नही मिलने से तनाव में आने की बात सामने आई है, कर्मचारी द्वारा इसी कारण अपने सरकारी क्वार्टर में खुदकुशी कर ली गई, मृतक का नाम सतपाल सिंह है।

सतपाल चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच में ASI के पद पर तैनात थे, वे मूल रूप से झज्जर के रहने वाले थे, वह क्राइम ब्रांच में मालखाना मुंशी के पद पर तैनात थे।

मंगलवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद सतपाल अपने सरकारी आवास लौटे थे। परिवार के सदस्य उस समय सोनीपत गए हुए थे, वही पर उन्होंने खुदकुशी कर ली,
रात में पत्नी ने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन सतपाल ने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद पत्नी ने पड़ोसी को फोन किया और जानकारी लेने घर भेजा। पड़ोसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों के अनुसार, सतपाल के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब रोहतक में भांजी की शादी की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी, उन्होंने शादी के लिए करीब 30 दिन की छुट्टी मांगी थी। उन्हें केवल पांच दिन की छुट्टी मिली।

इसके बाद उन्होंने दोबारा आवेदन किया। बताया जा रहा है कि उनका आवेदन खारिज हो गया था। परिवार का कहना है कि छुट्टी नहीं मिलने से वह तनाव में थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m