चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती के तहत फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 29 जून से 4 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

आयोग के अनुसार, पीएसटी दो बैचों में आयोजित होगा, ताकि पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। अभ्यर्थियों को उनकी निर्धारित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र के अनुसार फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा।

HSSC ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपना एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार किसी भी नई सूचना के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।