हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए डिजिटल स्ट्राइक की है। अब 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत आते ही सीधे ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के निर्देशों पर अब ₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर वित्तीय ठगी की शिकायत हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज होते ही स्वतः e-Zero FIR (ई-जीरो एफआईआर) में परिवर्तित हो जाएगी।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक Ajay Singhal ने कहा कि नई व्यवस्था से साइबर अपराध के मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू हो सकेगी। इससे डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, ठगी गई रकम की रिकवरी बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र पहचान व गिरफ्तारी में मदद मिलेगी। शिकायत दर्ज होते ही मामला संबंधित साइबर पुलिस स्टेशन को भेजा जाएगा, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर इसे नियमित एफआईआर में बदला जाएगा।

प्रदेश सरकार का मानना है कि साइबर अपराध के मामलों में शुरुआती कुछ घंटे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में e-Zero FIR व्यवस्था पुलिस को तुरंत कार्रवाई का अधिकार देगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेज होगी। यह पहल साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की डिजिटल सुरक्षा रणनीति को और मजबूत बनाएगी।