कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़: हरियाणा चुनाव आयोग ने राज्य में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। आयोग ने ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) के तहत प्रदेश में कुल 44,91,923 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें से 3,15,173 मामले अब भी लंबित हैं, जो कि कुल नोटिसों का 7.02 प्रतिशत है। इन लंबित मामलों के तुरंत निपटारे के लिए आयोग ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

9 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर नहीं छूटना चाहिए। इसके लिए 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां के मतदाताओं ने अभी तक अपने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं।

घर-घर जाकर दस्तावेज जुटाएंगे अधिकारी

विशेष शिविरों के अलावा, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सर्वे भी कर रहे हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस मिले हैं, वे इस सर्वे या शिविरों के दौरान अपने आवश्यक दस्तावेज अधिकारियों को सौंप सकते हैं। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने और तय प्रक्रिया के अनुसार मामलों को तेजी से निपटाने को कहा है।

6 नवंबर को आएगी आखिरी वोटर लिस्ट

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। मतदाता समय पर अपने दस्तावेज जमा कर लें ताकि उनका नाम 6 नवंबर 2026 को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। दस्तावेज़ जमा न करने पर नाम कटने की संभावना बनी रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m  
हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक