संजीव घनगस ,सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय एवं हरियाणा बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी एशियन चैंपियनशिप ट्रायल्स के लिए अंडर-23 बॉक्सिंग चयन ट्रायल्स का सफल आयोजन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब 27 मई 2026 से पटियाला स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) में होने वाले एशियन चैंपियनशिप ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर कुलपति अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ट्रायल्स का आयोजन पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ, जिससे प्रतिभागी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने संतोष व्यक्त किया।
ट्रायल्स के सफल आयोजन में ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता जय भगवान तथा दिनेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सचिव ओमवीर हुड्डा एवं संयुक्त सचिव नवीन हुड्डा ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, डीन, डॉ. संदीप कुमार, उनकी टीम तथा पीजी डिप्लोमा प्रशिक्षुओं का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
इन ट्रायल्स में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया।
चयनित महिला टीम:
सिमरन (45–48 किग्रा), तमन्ना (48–51 किग्रा), प्रियंका (51–54 किग्रा), मोहिनी (54–57 किग्रा), रवीना (57–60 किग्रा), साक्षी (60–65 किग्रा), निशा (65–70 किग्रा), रुद्रिका (70–75 किग्रा), रितिका (75–80 किग्रा)।
चयनित पुरुष टीम:
जितेश (50–55 किग्रा), जतिन (55–60 किग्रा), पंकज कुमार (60–65 किग्रा), प्रियंशु (65–70 किग्रा), नीरज (70–75 किग्रा), साहिल (75–80 किग्रा), कृष (80–85 किग्रा), दक्ष (85–90 किग्रा), ईशान कटारिया (+90 किग्रा)।
विशेष रूप से, हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की छात्राएं मोहिनी और रितिका ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर राज्य टीम में स्थान सुनिश्चित किया। चयनित खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

