Haryana Top News : हरियाणा में गुरुवार 27 अगस्त का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक लिहाज से काफी अहम रहा। विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य में बड़े निवेश, HTET में बदलाव, शिक्षकों के सम्मान और धान खरीद को लेकर भी दिनभर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए। इसके अलावा गुरुग्राम में जलभराव का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में रहा। आइए जानते हैं 27 अगस्त की हरियाणा की दिनभर की प्रमुख खबरें।

1. हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, हंगामे के बीच कांग्रेस के 8 विधायक निलंबित

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार 27 अगस्त से शुरू हो गया। पहले ही दिन सदन में विपक्ष के विरोध के चलते जोरदार हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के आठ विधायकों को नेम करते हुए कार्यवाही से निलंबित कर दिया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

2. CM नायब सैनी ने PM मोदी से की मुलाकात, हरियाणा के मुद्दों पर चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हरियाणा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री के साथ यह मुलाकात राज्य की राजनीति और विकास से जुड़े मामलों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

3. हरियाणा में ₹20 हजार करोड़ का निवेश, 40 हजार रोजगार का दावा

हरियाणा सरकार और Godrej Industries Group के बीच करीब ₹20,000 करोड़ के प्रस्तावित निवेश को लेकर समझौता हुआ है। इस निवेश से राज्य में करीब 40 हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई गई है। प्रस्तावित निवेश को हरियाणा में औद्योगिक विस्तार के लिहाज से बड़ी पहल माना जा रहा है।

4. गी और नकली डेयरी उत्पादों पर हरियाणा सरकार सख्त

हरियाणा सरकार ने खाद्य पदार्थों की गलत लेबलिंग और मिलावट पर सख्ती बढ़ाई है। सरकार ने ‘पूजा या हवन के लिए गी’ जैसे नामों से गी बेचने पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही मार्जरीन को ‘मक्खन’ और नॉन-डेयरी उत्पाद को ‘पनीर’ के नाम से बेचने पर भी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

5. हरियाणा के 78 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार, मिलेगा ₹1 लाख नकद

राज्य सरकार ने 78 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार देने की घोषणा की है। चयनित शिक्षकों को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और दो अग्रिम वेतनवृद्धि दी जाएगी। शिक्षा क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों के सम्मान के रूप में इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।

6. HTET में बड़ा बदलाव, अभ्यर्थियों को मिलेंगी दो OMR शीट

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET में इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अभ्यर्थियों को दो OMR शीट उपलब्ध कराने और कार्बन कॉपी साथ ले जाने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा में NOTA का विकल्प भी जोड़े जाने की जानकारी सामने आई है।

7. धान खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग, किसानों ने सरकार से की अपील

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हरियाणा सरकार से धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश और मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए खरीद में देरी किसानों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। उन्होंने खरीद केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था और स्टाफ उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

8. गुरुग्राम में जलभराव फिर मुद्दा, राव इंद्रजीत ने CM सैनी से मांगी कार्रवाई

गुरुग्राम में बारिश के बाद जलभराव को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने जलभराव के लिए पुराने निर्माण और प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था पर हुए अतिक्रमण को जिम्मेदार बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और स्थायी समाधान की मांग की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m