चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के 12 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी कर दिए हैं।
गृह विभाग की ओर से राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह सूची जारी की गई, जिसे अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आधिकारिक रूप से जारी किया। इस तबादला सूची में कई जिलों में तैनात डीएसपी और एसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सरकार का कहना है कि समय-समय पर इस तरह के फेरबदल से फील्ड स्तर पर कामकाज में सुधार होता है।
इससे पहले भी हाल ही में राज्य सरकार ने 15 HPS अधिकारियों का तबादला किया था, जिसके बाद पुलिस विभाग में लगातार बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।


