हरियाणा पुलिस ने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसके चलते महिला अपराधों में भारी गिरावट आई है। प्रदेश में डायल-112 और दुर्गा शक्ति ऐप जैसी सेवाओं से सुरक्षा तंत्र बेहद मजबूत हुआ है।
कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में पुलिस ने बड़ी सफलता दर्ज की है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट सामने आई है। वर्ष 2024 में दर्ज 13,945 मामलों की तुलना में 2025 में यह संख्या घटकर 8,723 रह गई है।
महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई Dial-112 Trip Monitoring Service से 94 हजार से अधिक कामकाजी महिलाएं और छात्राएं जुड़ चुकी हैं। वहीं फरवरी 2026 में Emergency Response Time घटकर मात्र 9 मिनट 32 सेकंड दर्ज किया गया।
प्रदेशभर में 33 महिला थाने, 365 महिला हेल्प डेस्क और Durga Shakti App के माध्यम से महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घर, कार्यस्थल, सफर और कानूनी सहायता तक—हर स्तर पर सुरक्षा कवच मजबूत किया गया है।
इस पर DGP अजय सिंघल ने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

