सिरसा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने विश्व हॉकी कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम में सिरसा जिले के रानियां स्थित संत नगर (श्री जीवन नगर) के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राजेंद्र सिंह के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कुमारी शैलजा ने अपने संदेश में कहा कि उनका लोकसभा क्षेत्र सिरसा का रानियां स्थित संत नगर (श्री जीवन नगर) पूरे देश में ‘हॉकी की नर्सरी’ के रूप में अपनी विशेष पहचान रखता है। ऐसे क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राजेंद्र सिंह का भारतीय हॉकी टीम में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राजेंद्र सिंह विश्व हॉकी कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाएंगे और विश्व मंच पर तिरंगे की शान को और ऊंचा करेंगे। सांसद ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि हरियाणा और देश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

