NEET Paper Leak Scandal: राजस्थान में नीट पेपर लीक का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस पूरे खेल में सत्ताधारी दल के एक बड़े नेता के परिवार की एंट्री हो गई है।
जयपुर के जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक महेंद्र पाल मीणा के भतीजे धर्म चंद मीणा का नीट परीक्षा में पास होना अब विवादों के घेरे में आ गया है। इस बात को लेकर राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट डाला है, जिसने पूरी भाजपा सरकार को हिलाकर रख दिया है।

विधायक का पुराना पोस्ट बना मुसीबत
यह पूरा मामला साल 2025 की नीट परीक्षा से जुड़ा है। उस समय विधायक महेंद्र पाल मीणा के भतीजे धर्म चंद मीणा का चयन एसटी कैटेगरी में हुआ था। पूरे देश में उनकी 781वीं रैंक आई थी। इसके बाद उन्हें एक बढ़िया मेडिकल कॉलेज भी मिल गया था। तब विधायक जी ने खुश होकर अपने भतीजे की फोटो के साथ बधाई संदेश डाला था। लेकिन अब जब पेपर लीक के मुख्य आरोपी दिनेश और मांगीलाल बिवाल पकड़े गए हैं, तो वही पुराना बधाई संदेश सोशल मीडिया पर हथियार बन चुका है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।
डोटासरा बोले- बड़े लोग इधर हैं, तो माफिया किधर हैं?
कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस वायरल फोटो को शेयर करते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीबीआई पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने लिखा कि इस खेल के असली बड़े लोग तो इधर बैठे हैं। डोटासरा का आरोप है कि आरोपी दिनेश और मांगीलाल ने सिर्फ 5 बच्चों का सेटिंग से सिलेक्शन नहीं कराया। इस नेटवर्क के तार जमवारामगढ़ के भाजपा विधायक के परिवार तक जुड़े दिख रहे हैं।
कांग्रेस का सीधा आरोप है कि पेपर लीक के मास्टरमाइंड दिनेश बिवाल का जमवारामगढ़ इलाके में अच्छा-खासा असर था। वह स्थानीय भाजपा नेताओं का करीबी भी रहा है। अब जब विधायक के सगे भतीजे का नाम इतनी ऊंची रैंक के साथ इस मामले से जुड़ रहा है, तो शक की सुई घूमना लाजिमी है। युवाओं के बीच चर्चा है कि क्या यह सिलेक्शन ईमानदारी से हुआ था या इसके पीछे भी बिवाल ब्रदर्स का वही पुराना लीक नेटवर्क काम कर रहा था। चांदपोल और सिंधी कैंप के चाय के ठेलों पर भी अब इसी बात की चर्चा है।
बैकफुट पर आई भाजपा
इस नए खुलासे के बाद राजस्थान भाजपा के अंदर खलबली मच गई है। हालांकि, अभी तक विधायक महेंद्र पाल मीणा या किसी बड़े नेता की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। देश के लाखों गरीब और होनहार छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। अब देखना यह है कि क्या सीबीआई इस राजनीतिक रसूख वाले मामले की भी वैसी ही जांच करेगी जैसी आम लोगों की कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- नवादा में पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही का वीडिया बनाने से मना करने पर विवाद, 11 लोग गिरफ्तार
- CM डॉ. मोहन ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में की शिरकत: महाकाल लोक के समीप 10 महाविद्याओं के किए दर्शन
- अंकिता भंडारी के इंसाफ को लेकर पूरे दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों की खबर न देने पर एलआईयू इंस्पेक्टर निलंबित
- Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी स्टेशन पर मिली हमले में इस्तेमाल बाइक, CCTV में कैद हुए दो शूटर्स
- अटल आवास में लगी भीषण आग : दहशत में महिलाओं-बच्चों ने लगाई छलांग, लोगों ने रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू
