नीलेश भानपुरिया, झाबुआ। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है, आए दिन अलग-अलग जिलों में हो रहे हादसों में लोगों को अपनी जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं ताजा मामला झाबुआ जिले से सामने आया है। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस घटना में दोनों ही युवक की मौके पर मौत गई। वहीं हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
READ MORE: दम तोड़ते रिश्ते: जिस पिता ने पंचर बनाकर पाला, उनकी मौत पर कंधा देने भी नहीं पहुंचे 4 बच्चे; वृद्धाश्रम ने किया अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक झाबुआ के मेघनगर के सजेली फाटक के समीप निर्माणाधीन पुल के पास यह हादसा हुआ है। यह घटना उस समय हुई जब दोनों युवक अपनी बाइक पर जा रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें रौंद दिया। यह दृश्य इतना भयानक था कि वहां मौजूद लोगों की चीखें सुनकर दिल दहल गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
READ MORE: पिता 4 महीने से ऑक्सीजन पर, FIR के लिए दर-दर भटक रहा बेटा; सिलेंडर कंधे पर लेकर SP ऑफिस पहुंचकर जताया विरोध
इधर हादसे के सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं लोगों को भी शांत कराया। गौरतलब है कि यहाँ इस निर्माणाधीन पुल के पास अक्सर कई लोग दुर्घटना के शिकार हो गए हैं, लेकिन इस बार की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। वहीं दोनों युवकों की पहचान ग्राम पंचायत तलावली के सरपंच के पिता भांणजी भूरिया ओर भाई बहादुर भूरिया के रूप में हुई। घटना मेघनगर थाने की हैं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


