स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया के जंगलों में लगी भीषण आग को देश के इतिहास की सबसे खतरनाक जंगल की आग में से एक माना जा रहा है. इस भीषण जंगल की आग ने विदेशी नागरिकों की बस्ती को तबाह कर दिया. आग की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग अब भी लापता हैं और 8 लोगों को गंभीर घायल होने की सूचना है. आग तेजी से फैलने के कारण प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिया है.
स्पेन के दक्षिणी हिस्से में लगी भीषण जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है. आग अब तक 3,200 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र जला चुकी है.
स्पेन के इतिहास की सबसे घातक जंगल की आग की घटनाओं में से इसे एक माना जा रहा है. यूरोप में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और सूखे ने वाइल्डफायर का खतरा बढ़ा दिया है. कई लोगों के शव जली हुई गाड़ियों के अंदर मिले. माना जा रहा है कि आग से बचने के लिए भागते समय वे इसकी चपेट में आ होंगे.
वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री सांचेज़ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और विनाशकारी है. वहीं प्रशासन मृतकों की पहचान और लापता लोगों की तलाश में जुटा है.
अल्मेरिया प्रांत में भीषण जंगल की आग में 12 लोगों की मौत, 23 लोग लापता और 8 घायल हुए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि अधिकारियों की घर के अंदर सुरक्षित रहने की सलाह नहीं मानने के कारण ज्यादातर लोगों की मौत हुई है. कुछ लोग सूखी नदी के रास्ते भागे, लेकिन वह रास्ता उनके लिए मौत का जाल साबित हुआ.

अधिकारियों के मुताबिक, चार मृतकों के ब्रिटिश नागरिक होने की आशंका है. आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. करीब 150 दमकलकर्मी और स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट के 220 जवान आग बुझाने में जुटे थे.
बचावकर्मियों के लिए सबसे बड़ी जो चुनौती बनी हुई है, वह है इलाके की ऊबड़-खाबड़, सूखी जमीन, झाड़ियां, सूखी घास और तेज हवाएं. लगातार पड़ रही हीटवेव ने पूरे इलाके को बारूद की तरह ज्वलनशील बना दिया है.
अल्मेरिया प्रांत के लॉस गालार्डोस कस्बे के आसपास के जंगलों में फैली हुई यह आग विदेशी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. फ्रांस, ब्रिटेन तथा बेल्जियम समेत कई देशों के नागरिक बड़ी संख्या में यहां रहते है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

