बांग्लादेश के ढाका में एक सेमिनार के दौरान भारत का नक्शा गलत दिखाने पर भारतीय राजनयिक ने कड़ी आपत्ति जताई. नक्शे में जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया था. प्रेजेंटेशन में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बता दिया गया. बांग्लादेश के ढाका में एक सेमिनार के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाने पर भारतीय राजनयिक पूजा झा ने बीच में ही टोक दिया.

भारतीय उच्चायोग की अधिकारी पूजा झा ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और यह तथ्यात्मक रूप से गलत है.

ढाका में BIISS नामक संस्थान में एक सेमिनार आयोजित हुआ. सेमिनार का सब्जेक्ट था “विश्वास बहाल करना और क्षेत्रीय एकता को नया रूप देना. इस सेमिनार भारत में बांग्लादेश के पूर्व उच्चायुक्त अहमद तारिक करीम ने अपनी प्रेजेंटेशन में जो नक्शा दिखाया, उसमें जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बता दिया गया. भारतीय राजनयिक अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करने वाले वक्ता तारिक ए करीम को बीच में टोका और दो टूक जवाब देते हुए, उनका सच्चाई से सामना कराया.

इस पर करीम ने सफाई दी कि यह नक्शा केवल प्रतीकात्मक रूप से इस्तेमाल किया गया है और इसमें असली सीमाएं नहीं दिखाई गई हैं. लेकिन ढाका में भारतीय उच्चायोग की सेकंड सेक्रेटरी पूजा कुमारी झा इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं और उन्होंने फिर दोहराया कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है.

सेकंड सेक्रेटरी पूजा कुमारी झा ने सेमीनार में स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह नक्शा गलत है और जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है. उस कार्यक्रम के दौरान पूजा कुमारी झा ने हाथ उठाकर कहा, ‘यहां प्रदर्शित भारत का नक्शा गलत है. जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है.’ इसे गलत तरीके से दिखाया गया है. इसलिए मैं बस इस बात की ओर ध्यान दिलाना चाहती थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m