तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में शनिवार की सुबह एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो बच्चों समेत कुल 6 लोगों की चाकू गोदकर नृशंस हत्या कर दी. आरोपी पॉक्सो (POCSO) मामले में जमानत पर छूटा था. वारदात के बाद आरोपी फरार है और उसने अपने माता-पिता को फोन कर खुदकुशी की बात कही है.

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद वीभत्स घटना सामने आई है. जमानत पर छूटे पॉक्सो (POCSO) केस में आरोपी 28 वर्षीय आरोपी राज कुमार ने अपनी पत्नी सहित 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजकुमार उस नाबालिग लड़की और उसके परिवार से रंजिश रखता था, जिसकी शिकायत पर उसके खिलाफ POCSO का केस दर्ज हुआ था. जमानत पर छूट कर आने के बाद आरोपी राज कुमार ने पॉक्सो केस की पीड़िता, उसकी मां, दादी के अलावा आरोपी की पत्नी सरिता और उसके दो मासूम बच्चे को चाकू मारकर हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय आरोपी राज कुमार के खिलाफ 16 मई को एक गंभीर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला की शिकायत पीड़ित बच्ची की मां ने दर्ज कराई थी.

जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आते ही आरोपी राज कुमार ने बिना किसी रहम के एक-एक कर छह लोगों को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस की शुरुआती जांच में इस खौफनाक खूनी खेल के पीछे की जो मुख्य वजह सामने आई है, वह है अपने खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला का दर्ज होना.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m