पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज-रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर गाजीपुर का है जहां ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हुए है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा
दरअसल ट्रक रायपुर की ओर से आ रहा था, जबकि कार जबलपुर की दिशा से जा रही थी। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
सड़क हादसे में रेंजर समेत 4 घायलः बाइक को बचाने के चक्कर में पुल की रेलिंग तोड़कर
यातायात रहा प्रभावित
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने बाधित मार्ग सुचारु कराया। बताया जाता है कि हादसे के बाद कार एयरबैग खुलने से सवार लोगों की जान बच गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

