मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अलग-अलग जिलों से इस तरह की खबरें सामने आ रही है, जहां लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सीहोर जिले से सामने आया है, जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला।

READ MORE: ट्रिपल डेथ केस में नया मोड़: उमरिया SP करेंगे जांच, जैतपुर के कुएं में तीन युवकों का मिला था शव

जानकारी के मुताबिक बुधनी–सलकनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 4 वर्षीय मासूम तनीष दायमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मनीष दायमा और उनकी पत्नी प्राची दायमा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया है।

READ MORE: B.Tech. छात्र से 15 लाख की ठगी: टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का दिया झांसा, अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई रकम  

बताया जा रहा है कि मृतक एवं घायल ग्राम जाजना, तहसील रेहटी के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम  अस्पताल भिजवाया साथ ही घायलों को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं डंपर चालक को भी गिरफ्तार कर वाहन अपने कब्जे में ले लिया गया है। जिस किसी ने भी यह हादसा देखा उसका दिल दहल उठा। सड़क पर खून ही खून नजर आ रहा था। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m