सुशील खरे, रतलाम। सर्किल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद जानलेवा हमले के आरोपी बाबर खान का वायरल वीडियो जेल प्रशासन और पुलिस दोनों पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में आरोपी बिना किसी परेशानी के वही पैर उठाकर दिखाता नजर आ रहा है, जिसके बारे में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान भागते समय गिरने से फ्रैक्चर होने का दावा किया था। उपअधीक्षक जेल ब्रजेश मकवाने ने बताया कि जेल में प्रवेश के समय मेडिकल परीक्षण में आरोपी के पैर में केवल मामूली खरोच पाई गई थी।
बड़ी खबरः ‘मुस्कान’ बालिका गृह से 5 मासूम नाबालिग गायब, सोता रहा प्रबंधन ! SP ने बनाई SIT
गैंगस्टर वाला दिमाग देकर शरीफ घर में पैदा किया
वायरल वीडियो कैदी मुलाकात कक्ष का बताया जा रहा है, जबकि जेल नियमों के अनुसार वहां मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंध है। वीडियो में बाबर खान बैकग्राउंड में “जिसमें जिगर है उसे कोई नहीं रोक सकता… तेरे जैसे कई आते हैं और चले जाते हैं…” गाने पर रील बनाता दिखाई दे रहा है। साथ ही वीडियो पर लिखा हुआ है, “गैंगस्टर वाला दिमाग देकर ऊपर वाले ने शरीफ घर में पैदा कर दिया।” सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर चर्चा है। प्रारंभिक जांच में 17 जुलाई को आरोपी से मिलने असलम और आमिर खान आए थे। जेल प्रशासन टीवी फुटेज खंगाल कर यह पता लगाने में जुटा है कि मोबाइल अंदर कैसे पहुंचा, वीडियो किसने बनाया और इसमें किसकी लापरवाही रही।
यह था मामला
बाबर खान को 14 जुलाई 2026 को शनि गली में मछली व्यवसायी अंकित कहार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। घायल अंकित को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वायरल वीडियो सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस के फ्रैक्चर संबंधी दावे पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। यदि जेल में कोई व्यक्ति एंट्री करता है तो रजिस्टर में उसका नाम अंकित होता है, उसकी पूरी तलाशी ली जाती है उसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच की जाती है। जहां पर मुलाकात होती है वहां पर भी सुरक्षा प्रहरी रहता है इसके बाद भी अंदर मोबाइल पहुंच गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

