इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से सरकारी दावों की पोल खोलती एक बेहद दर्दनाक और संवेदनहीन तस्वीर सामने आई है। बृजपुर क्षेत्र के पहाड़ीखेड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं के दम तोड़ने के कारण एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान न तो समय पर एंबुलेंस मिली और न ही इलाज। ​ग्राम उमरी निवासी 25 वर्षीय रोशनी अहिरवार को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन 4 घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची। थक-हारकर परिजन जब उसे पहाड़ीखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला।

READ MORE: घोड़े पर दूल्हा… पानी में बारात! पहली बारिश में ही डूब गया ‘स्मार्ट’ इंदौर

अस्पताल बंद देखकर परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। तड़पती हुई प्रसूता की जान बचाने के लिए परिजनों ने आनन-फानन में एक ऑटो का इंतजाम किया। मानवीयता को ताक पर रखकर ऑटो चालक ने इस मजबूरी का फायदा उठाया और पहाड़ीखेड़ा से बृजपुर तक का मनमाना किराया 2000 रुपये वसूल कर लिया। ​इस अमानवीय घटना और डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं, जब इस गंभीर लापरवाही पर सीएमएचओ डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m