तृणमूल कांग्रेस के संगठन और ‘जोड़ा घास फूल’ चुनाव चिह्न पर अधिकार को लेकर ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी गुटों के बीच विवाद जारी है. दोनों गुट आज, गुरुवार 17 सितंबर 2026 को चुनाव आयोग के सामने अलग-अलग अपना पक्ष रखेंगे. चुनाव आयोग ने विवाद सुलझाने के लिए ममता बनर्जी और बागी रीतब्रत बनर्जी के खेमों को आज के लिए अलग-अलग समय पर तलब किया है. आयोग रीतब्रत गुट से दोपहर 3 बजे और ममता गुट से 4 बजे बातचीत करेगा.

TMC के दोनों गुटों के बीच चुनाव चिह्न को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी, दोनों गुटों को कल यानी गुरुवार 17 सितंबर को बुलाया है.

TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी गुट आमने-सामने हैं. चुनाव चिह्न को लेकर छिड़े विवाद के बीच अब चुनाव आयोग ने हस्तक्षेप किया है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज यानी गुरुवार, 17 सितंबर को टीएमसी के दोनों गुटों को अलग-अलग समय पर बुलाया है.

ऋतब्रत बनर्जी गुट को दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की पूरी बेंच के सामने पेश होना है. इसके एक घंटे बाद ममता बनर्जी गुट की पांच सदस्यीय टीम आयोग के सामने अपनी दलील रखेगी. हालांकि, दोनों पक्ष पहले भी आयोग के सामने अपना दावा रख चुके हैं.

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव से पहले आयोग के रुख पर सबकी नजर है. रेजीनगर और नंदीग्राम में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए आयोग सिंबल पर आज ही अंतरिम फैसला सुना सकता है.

अभी सबसे बड़ा सवाल यह है कि नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव में TMC का मौजूदा चुनाव चिह्न किस गुट को मिलेगा. दोनों पक्षों ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि नामांकन की आखिरी तारीख 16 सितंबर थी.

वहीं, ममता बनर्जी गुट का कहना है कि पार्टी की संगठनात्मक समितियां TMC के संविधान के मुताबिक अभी भी वैध हैं. दूसरी तरफ ऋतब्रत गुट ने TMC पर अपना दावा जताया है. उसका कहना है कि संगठन पर उसका दावा मजबूत है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m