पंजाब में लगातार गर्मी अपना कहर बरसा रही है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ के अलर्ट को लेकर भी बार-बार मौसम विभाग सचेत कर रहा है। गर्मी के कारण लोग त्रस्त हो गए हैं। घरों से निकलना लोगों का मुश्किल हो गया है। पंजाब के कई जिलों में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई गई है, वही 30 तारीख के आसपास बारिश होने से भी लोगों को राहत मिलेगी।
मौसम विभाग से जानकारी के अनुसार 26, 27, 28 और 29 अप्रैल को बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, मानसा, संगरुर, बरनाला के साथ दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब के कई इलाकों में लू को लेकर चेतावनी जारी हुई है। अगले पांच दिनों तक भी लू का अलर्ट जारी रहेगा ऐसे में घर से बाहर निकलने के पहले सावधान रहना चाहिए।

30 अप्रैल को बारिश की संभावना
पांच दिनों के बाद लू से हल्की राहत मिल सकती है। 30 अप्रैल को पंजाब में बारिश के आसार भी बन रहे हैं हालांकि इसको लेकर अभी तक मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है लेकिन 30 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई जा रही है।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
