हरियाणा डेस्क। हरियाणा में मंगलवार को आंधी के साथ हुई तेज बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक पहुंच गया है।

इन 13 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हीट वेव चलने की संभावना है।

अगले कुछ दिनों का मौसम
0 अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
0 इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
0 11 और 12 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
0 13 और 14 जून को 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


मौसम विभाग की चेतावनी

विशेषज्ञों के अनुसार दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।