शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस सीजन का पहला रेड अलर्ट खंडवा और हरदा जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

READ MORE: MP Morning News: अतिथि शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के आधार पर मिलेगी नियुक्ति, आरक्षक से स्पेशल डीजी तक मोबाइल से मांगेंगे छुट्टी, उज्जैन के ‘त्रिनेत्र’ को स्वर्ण पुरस्कार, CM डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है।मौसम विभाग ने धार, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, देवास, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश होने की संभावना है।

READ MORE: 03 जुलाई महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, बाबा का दिव्य श्रृंगार, यहां करें दर्शन

इधर भोपाल, रीवा, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। वहीं शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, जबलपुर, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, कटनी, शहडोल, मंडला, आलीराजपुर, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना और अशोकनगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m