राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 21 जून को नीट परीक्षा (NEET Exam) 30 जिलों में संगीनों के साए में होगी। नीट परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश हाई अलर्ट पर है। सभी केंद्रों पर कैमरे और जैमर लगाए जा रहे है।दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा होगी। हर सेंटर्स पर डॉक्टर तैनात रहेंगे। किसी की तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर वहीं मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए हर सेंटर के बाहर एक बड़ी घड़ी लगाई जाएगी। भोपाल में 32 केद्रों पर 13 हजार 774 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे।

RE-NEET के नाम पर एडवाइजरी जारीः राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन-1930 और भोपाल Cyber Crime 9479990636 पर कॉल करें,

परीक्षा केंद्र
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, बैतूल, भिंड, बालाघाट, अशोकनगर, छतरपुर, रतलाम, बड़वानी, खरगौन, धार, खंडवा, नर्मदापुरम्, दमोह, दतिया, देवास, गुना, मंदसौर, मुरैना, नीमच, राजगढ़, सिंगरौली, विदिशा और सतना। परीक्षा केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा मुख्य प्रवेश द्वार और अंदर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। लड़कियों की जांच के लिए अलग से फ्रिस्किं (तलाशी) व्यवस्था की जाएगी। बिजली सप्लाई बाधित न हो, इसलिए जनरेटर उपलब्ध रहेंगे। केंद्रों में शौचालय और क्लॉक रूम की सुविधा हैं। अभिभावकों के लिए केंद्र के बाहर टेंट लगाए जाएंगे, ताकि उन्हें धूप और बारिश से राहत मिल सके।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, साइबर मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी

नीट परीक्षा को लेकर इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया को लेकर विशेष तैयारी गृह विभाग की तरफ से की गई है। सोशल मीडिया के अलग-अलग एप और साइट्स पर नजर रखने के लिए प्रदेश में 44 साइबर कमांडो तैनात किये गए हैं जो मध्यप्रदेश स्टेट साइबर मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी रखी रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर इस बार परीक्षा के दौरान जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। NEET परीक्षा के 72 घंटे पहले से ही विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रदेश में 283 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके केंद्र इंदौर, भोपाल, ग्वालियर,जबलपुर में सर्वाधिक केंद्र बनाए गए हैं। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र तक सीआरपीएफ प्रश्न पत्र को पहुंचाएगी जिले के अफसर इसको लेकर मॉनिटरिंग करेंगे।

NEET परीक्षा के लिए रेलवे की खास व्यवस्थाः इंदौर से आज और कल चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m