हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर की बदहाल सड़कों पर अब हाईकोर्ट सख्त हुआ है। सड़कों के गड्ढों और बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने नगर निगम से पूछा कि शहर की सड़कों पर इतने गड्ढे क्यों है? वहीं अदालन ने नगर निगम से अगली सुनवाई में जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में 40 करोड़ की सड़क का ‘लाइव सरेंडर’! पाइपलाइन टेस्ट होते ही धंसी, मंजर देख सहम उठे लोग

इंदौर की बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने नगर निगम से पूछा कि शहर की सड़कों पर इतने गड्ढे क्यों है ? सड़कों की निगरानी आखिर कैसे की जा रही है? हाई कोर्ट ने कहा कि सिर्फ कागजों में नहीं, सड़कों पर काम दिखना चाहिए। वहीं नगर निगम के वकील भी कोर्ट नहीं पहुंच पाए। अगली सुनवाई में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई में नगर निगम को सड़कों की बदहाली पर जवाब देना होगा।

खबर अपडेट की जा रही है…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m