चंडीगढ़. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कुल्हड़ पिज्जा कपल को सिक्योरिटी देने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के बाद कपल ने राहत की सांस ली है। जारी आदेश के साथ ही हाईकोर्ट ने पुलिस को नोटिस भी जारी किया है। निहंगों द्वारा किए जा रहे हंगामा के बाद ही कपल ने यह हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार और असुरक्षा को लेकर जानकारी दी थी।
आपको बता दें कि कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल के वीडियो पर। निहांगो ने घोर आपत्ति की थी, जिसके बाद उनके रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा किया गया और उन्हें अपने सारे वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट करने की धमकी दी गई थी। इस पूरे मामले में कपल ने कोर्ट की ओर रुख
किया था और सिख समाज से मदद मांगी है।
सहज ने यह भी कहा था कि मैं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार यह भी कहना चाहूंगा कि हमारे परिवार की सुरक्षा का ध्यान भी रखा जाए। प्रशासन से भी यही मेरी अपील है कि वह हमारे परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें।

यह मिला था अल्टीमेटम
निहंगों ने कुल्हड़ पिज्जा कपल को 18 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया था और सोशल मीडिया से सभी वीडियो डिलीट करने के लिए भी कहा था। 18 अक्टूबर को बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह सिख जत्थेबंदियों के साथ जालंधर के पुलिस कमिश्नर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में बातचीत की।
- सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में…राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- ‘मुझे लगातार मैसेज मिल रहे हैं’
- Follow Your Heart: एयरटेल-पेप्सिको की नौकरी से UN के मंच तक, जानिए बिहार के आनंद प्रियदेव के संघर्ष की कहानी
- शीतला माता मंदिर में पहले दिन 3 लाख तक पहुंचे भक्त, 24 घंटे होंगे दर्शन
- मुख्य सचिव ने किया अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान: सितम्बर में उत्कृष्ट काम करने पर प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
- राजकोट के गरबा पंडालों के बाहर ‘लव जिहाद’ के पोस्टर, एंट्री को लेकर बढ़ी सख्ती

