कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मानहानि विवाद मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती को जवाब पेश करने के लिए समय दिया है। सुनवाई के दौरान HC ने मामले की वर्तमान स्थिति पर विचार किया। उमा भारती की ओर से जवाब पेश करने के लिए समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई को निर्धारित की है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है…

यह पूरा मामला 23 साल पुराना है। दरअसल, साल 2003 विधानसभा चुनाव के दौरान उमा भारती ने दिग्विजय सिंह पर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन होने का आरोप लगाया था। इसे लेकर दिग्विजय ने मानहानि का प्रकरण दायर किया था। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचने की बात कही थी। हाईकोर्ट में इस मामले में गुरुवार (18 जून) को सुनवाई हुई।

ये भी पढ़ें: MPPSC Mains 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा की मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाया 3 महीने पुराना स्टे

इस दौरान कोर्ट ने मामले की वर्तमान स्थिति पर विचार किया। प्रतिवादी पक्ष की ओर से जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ हीकोर्ट ने इस मामले को आगामी सुनवाई के लिए एक जुलाई 2026 तक स्थगित कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m