लखनऊ. स्पेशल कंपोनेंट प्लान से बने मेडिकल कॉलेजों में SC आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक को लेकर मायावती की प्रतिक्रिया सामना आई है. बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि यूपी सरकार तुरन्त सुप्रीम कोर्ट में आपेक्षित राहत के लिये अपील करे तो यह उचित होगा. मायावती ने एक्स के माध्यम से योगी सरकार सर्वोच्च न्यायालय जाने की मांग की है.
मायावती ने लिखा कि ‘बहुचर्चित सामाजिक न्याय की जरूरत व मांग भी यही है कि यूपी सरकार माननीय न्यायालय में यदि इस बात की पुरजोर पैरवी करती कि एससी समाज के हित व कल्याण के लिए ’स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान’ के धन से जिला सहारनपुर, अम्बेडकरनगर, कन्नौज और जालौन में बनाए गए मेडिकल कॉलेजों में एससी वर्ग के लिए अतिरिक्त आरक्षण की व्यवस्था 50 प्रतिशत के सामान्य आरक्षण से अलग है और इस व्यवस्था से स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान की भरपूर उपयोगिता साबित होती है, तो शायद माननीय कोर्ट इस पर जरूर सकारात्मक विचार करता और इस पर रोक नहीं लगाता.’
इसे भी पढ़ें : UPPSC Mains Result 2025 : लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम
मायावती ने आगे लिखा कि ‘अब जबकि हाईकोर्ट ने इस पर पाबन्दी लगा दी है और मेडिकल दाखिला भी अब यहां इससे प्रभावित है, तो ऐसे में यूपी सरकार तुरन्त सुप्रीम कोर्ट में आपेक्षित राहत के लिये अपील करे तो यह उचित होगा.’



