प्रयागराज. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (मेन्स) परीक्षा 2025 (UPPSC Mains Result 2025) का परिणाम जारी कर दिया गय है. परीक्षा में शामिल हुए 10,284 उम्मीदवारों में से 2,297 अभ्यर्थी पास हो चुके हैं. जो अब इंटरव्यू राउंड के लिए क्वॉलिफाई हो गए हैं. सफल अभ्यर्थी अपना रोल नंबर आयोग के आधिकारिक पोर्टल uppsc.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.
आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट-ऑफ अंक अभी जारी नहीं किए गए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन परिणाम आने के बाद ही मार्क्स और कट-ऑफ सार्वजनिक होंगे, इसलिए अभ्यर्थी इस संबंध में RTI न लगाएं. वहीं साक्षात्कार की तारीखें, जरूरी दिशा-निर्देश और पदों की प्राथमिकता (Preference) भरने की सूचना जल्द ही अलग से पोर्टल पर साझा की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : सुस्त पड़ा मानसून! प्रदेश के 38 जिलों में बरसेंगे बदरा, जानिए कहां-कहां होगी बारिश…
परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए इंटरव्यू लिस्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. सामने आई पीडीएफ सूची में अपना रोल नंबर सर्च करें. बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 28 अलग-अलग श्रेणियों के तहत 814 पदों पर चयन होना है. मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच लखनऊ और प्रयागराज के केंद्रों पर हुआ था.



