लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता अब धीरे-धीरे कमजोर होने के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वांचल और दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रही.

इसे भी पढ़ें- BJP के लोग चुंगीजीवी हैं, जो अर्थव्यवस्था को… UPI पेमेंट पर टैक्स को लेकर अखिलेश ने साधा निशाना, नौकरी-रोजगार पर कही बड़ी बात

20 सितंबर से पश्चिमी यूपी में बदलाव

लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में क्रमिक कमी आने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 सितंबर से बारिश कम होने के आसार हैं. इसके बाद 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क होने की संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा की वादाखिलाफी और तानाशाही… शास्त्रीनगर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल, जानिए ऐसा क्या कहा?

38 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में बारिश होने के संभावना जताई है. जिनमें कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, जौनपुर, सोनभद्र, फिरोजाबाद, इटावा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, चंदौली, वाराणसी आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, आगरा और मथुरा में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.