मेरठ. मेरठ के शास्त्रीनगर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर की सुनवाई से महज कुछ दिन पहले मेरठ के शास्त्रीनगर में चलता यह बुलडोजर सिर्फ ईंट-पत्थर के ढांचे नहीं ढहा रहा, बल्कि उन गरीब और मध्यमवर्गीय व्यापारियों की सालों की मेहनत, उम्मीदों और आजीविका का भी कत्ल कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- कमर तोड़ने पर आमादा है सरकार…UPI लेन-देन में टैक्स लगाने पर स्वामी प्रसाद ने बोला तीखा हमला, 22 हजार करोड़ कर्ज का जिक्र कर मोदी सरकार को घेरा
कांग्रेस ने कहा कि 2 सितंबर को ‘मेरठ बंद’ के दौरान प्रशासन द्वारा दिया गया आश्वासन आखिर कहां गया? जब मामला सर्वोच्च अदालत में विचाराधीन है, तब सुनवाई की तारीख से ठीक पहले जल्दबाजी में यह कार्रवाई किसका फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है? यह कैसी संवेदनहीन व्यवस्था है जहां गरीब का भरोसा, उसके बच्चों का भविष्य और जीवनभर की कमाई एक झटके में मलबे के ढेर में बदल दी जाती है?
इसे भी पढ़ें- शर्म आनी चाहिए योगी सरकार को! खराब रास्ते को लेकर बीजेपी MLA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, शायद यही सुशसान है?
कांग्रेस ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार की इस वादाखिलाफी और तानाशाही रवैये ने व्यापारियों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब इस राज में न्याय और कानून की प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार करना भी गुनाह हो गया है?



