कुमार इंदर, जबलपुर। राहुल गांधी पर मानहानि के मामले में आज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की बेंच में इसकी सुनवाई होगी। पिछली बार कार्तिकेय चौहान और राहुल गांधी के पक्ष के अधिवक्ता गैर हाजिर थे जिसकी वजह से सुनवाई नहीं हो सकी थी। 

बता दें कि राहुल गांधी ने 2018 में झाबुआ में चुनावी सभा के दौरान  पनामा पेपर्स लीक मामले में शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लिया था। जिसके बाद 30 अक्टूबर 2018 को कार्तिकेय चौहान ने MPMLA कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया था। 27 फरवरी 2025 को भोपाल के एमपी एमएलए कोर्ट ने मामला दर्ज किया था। 

पहली बार MPMLA कोर्ट ने राहुल गांधी को 9 मई 2025 को कोर्ट में हाजिर होने नोटिस जारी किया था। 9 मई को राहुल गांधी के MPMLA कोर्ट में पेश न होने पर 10 मई को दूसरा नोटिस जारी हुआ था जिसमें उन्हें 28 अगस्त को कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए गए थे। मार्च 2026 में राहुल गांधी ने निचली अदालत की प्रक्रिया को बंद करने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

7 मई 2026 को हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई की आखिरी तारीख 12 मई तय की थी। याचिका में आरोप है कि राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना ही मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद भोपाल की MP-MLA कोर्ट के समन आदेश को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट पहले निचली अदालत की ऑर्डर शीट तलब कर चुका है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m