Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले का भीम कस्बा इस वक्त पूरी तरह सुलग उठा है। पिछले दिनों एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और जबरन धर्मांतरण की कोशिश का मामला अब बेहद गरमा गया है। इस कथित लव जिहाद के मामले को लेकर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।

पुलिस की लचर कार्रवाई से नाराज लोगों ने गुरुवार को पूरा भीम कस्बा बंद करवा दिया है। कस्बे के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है और सुजाजी चौक स्थित हनुमान मंदिर के बाहर हजारों लोग महापड़ाव डालकर बैठ गए हैं।
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद भगा ले गया था आरोपी
यह पूरा विवाद एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के एक युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू समाज की इस नाबालिग लड़की से जान-पहचान बढ़ाई थी। इसके बाद आरोपी महिला की मदद से लड़की को भगा ले गया। जब परिजनों और हिंदू संगठनों को पता चला कि लड़की पर जबरन धर्म बदलने का दबाव डाला जा रहा है, तो हड़कंप मच गया। भारी दबाव के बाद पुलिस ने आनन-फानन में एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा है।
पुलिस पर अपराधियों को बचाने के आरोप, थमे बाजारों के पहिए
हिंदू संगठनों का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर सबसे ज्यादा फूट रहा है। लोगों का सीधा आरोप है कि पुलिस इस बेहद गंभीर मामले में ढिलाई बरत रही है और अपराधियों को बचाने का खेल चल रहा है। इसी नाराजगी के चलते भीम कस्बे के सारे बाजार स्वैच्छिक रूप से बंद रहे।
7 थानों की पुलिस तैनात, छावनी में बदला पूरा इलाका
पूरा भीम कस्बा पुलिस छावनी में बदल गया है। सुरक्षा का जिम्मा संभालने के लिए जिले के 7 अलग-अलग थानों की पुलिस फोर्स और भारी जाब्ता तैनात किया गया है। संवेदनशील चौराहों और गलियों में मोर्चा संभालने के लिए 8 थाना अधिकारियों (SHOs) को सीधे मैदान में उतारा गया है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि जिला कलेक्टर और एसपी खुद तुरंत मौके पर आएं और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करें।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
