रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अटारन में पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन की टीम  आज नेशनल हाईवे पर बने मूंगफली  प्लांट का अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। लेकिन इस दौरान प्लांट संचालक युवक हंगामा करने लगा। इस दौरान जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।  

READ MORE: नशे और सट्टे का बढ़ता कारोबार: कांग्रेस MLA ने की बंद कराने की मांग, पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर की नारेबाजी

जानकारी के मुताबिक मूंगफली प्लांट का मालिक, प्लांट के ऊपर बने टीन शेड पर चढ़ गया। उसकी मांग है कि प्लांट के अंदर रखी मशीनों को निकालने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए। अशोक पटेल का आरोप है कि प्रशासन समय नहीं दे रहा, वही प्रशासन का कहना है इन्हें एक माह से समय दिया जा रहा है, लेकिन अब तक सामान नहीं हटाया गया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m