परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। इसी के साथ सट्टेबाजी भी का शौक भी चरम पर है। इस बीच कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने इसे बंद कराने की मांग की।
मंगलवार को कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह नगरवासियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे जहां जमकर नारेबाजी की गई। शिकायत सुनने के लिए आईं एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने कहा कि स्मैक पीने वाले लोग बीमार हैं। नशा बेचने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही एक शिकायती नंबर भी जारी करेंगे, जिस पर कोई भी आमजन सूचना दे सकेगा।
बता दें कि बीते दिनों जिले के बदरवास और दिनारा में दो लोगों के आत्महत्या करने के पीछे आईपीएल सट्टा मुख्य वजह बनी थीं। एसपी भूटिया ने कहा कि स्मैक और आईपीएल सट्टा पर अभियान चलाकर कारवाई करेंगे। शिकायत के लिए नंबर भी जारी करेंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

