आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा के एक निजी होटल से सामने आए वीडियो ने सतना और रीवा में चर्चा का माहौल बना दिया है। सतना जिले के बरौंधा सर्किल में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी ब्रिजेंद्र पाण्डेय को उनकी पत्नी ने एक होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया।
कमरे में पति को एक अन्य महिला के साथ देख लिया
जानकारी के अनुसार रीवा स्थित होटल रॉयल इन में वन परिक्षेत्र अधिकारी ब्रिजेंद्र पाण्डेय के मौजूद होने की सूचना उनकी पत्नी को मिली थी। इसके बाद पत्नी होटल पहुंची और कथित तौर पर कमरे में पति को एक अन्य महिला के साथ देख लिया। इसके बाद होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का नया वीडियो वायरलः जीतू पटवारी के सामने कुर्सी छोड़कर हटे दिग्विजय सिंह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल से लेकर सड़क तक विवाद की स्थिति बनी रही। आरोप है कि इस दौरान रेंजर ने मौके पर मौजूद महिला को वहां से भगाने की कोशिश की और पत्नी के साथ मारपीट भी की। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
जिस महिला के साथ रेंजर को पकड़ा, वह भी शादीशुदा
बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ रेंजर को पकड़ा गया, वह भी विवाहित है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि लल्लूराम डॉट काम नहीं करता है।

