शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में नेताओं के बीच आपसी सामंजस्य और सीटिंग अरेंजमेंट (बैठक व्यवस्था) को लेकर मचे घमासान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के बाद बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर कुर्सियां बदलने और नेताओं को बिठाने को लेकर किस कदर खींचतान चल रही थी।
16 जून महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, कीजिए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
जीतू पटवारी कर रहे थे सीटिंग अरेंजमेंट
वायरल वीडियो में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले मंच पर सीटिंग अरेंजमेंट ठीक करते नजर आ रहे हैं। पटवारी हाथ का इशारा करते हुए कहते हैं, “ऐसा कर लो तो हरीश चौधरी भी आ जाएंगे।”
पटवारी की बात सुन कुर्सी छोड़कर हटे दिग्विजय
जीतू पटवारी की यह बात सुनते ही वहां बैठे पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तुरंत अपनी कुर्सी से उठ खड़े होते हैं और साइड में जाने लगते हैं। दिग्विजय सिंह को नाराज होता देख जीतू पटवारी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं और कहते हैं, “आप इधर ही रुक जाओ सर…”। लेकिन, दिग्विजय सिंह उनकी बात अनसुनी कर देते हैं और मुख्य जगह छोड़कर साइड में रखी एक अन्य कुर्सी पर जाकर बैठ जाते हैं।
MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, गिरिबाला सिंह-समर्थ सिंह की पेशी आज,
खाली कुर्सी पर बैठे हरीश चौधरी
दिग्विजय सिंह के अपनी जगह से हटने के बाद, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सह-प्रभारी हरीश चौधरी आते हैं और दिग्विजय सिंह द्वारा खाली की गई उसी कुर्सी पर बैठ जाते हैं।
पहले भी सामने आया था तनातनी का वीडियो
गौरतलब है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा दिग्विजय सिंह और हरीश चौधरी का एक और वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच तीखी तनातनी और बहस देखने को मिली थी। अब सामने आए इस नए वीडियो (‘चेयर शिफ्टिंग’ ड्रामा) ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और समन्वय की कमी को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

