MP Sanjana Jatav Bharatpur Disha Meeting: राजस्थान के भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को हुई दिशा की बैठक किसी फिल्मी सीन से कम नहीं रही। सांसद संजना जाटव की अध्यक्षता में चल रही इस मीटिंग में तब हड़कंप मच गया, जब सांसद ने सरकारी सिस्टम और लापरवाह अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। संजना जाटव ने अधिकारियों को साफ कह दिया कि अगर दो दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी, तो वे जनता के साथ सड़क पर उतरेंगी।

नींद से जागकर आए हो क्या?
बता दें कि बैठक के दौरान संजना जाटव ओवरलोड वाहनों के मुद्दे पर बात कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) नगेंद्र भदौरिया से कुछ सवाल पूछे, लेकिन जवाब में ढिलाई दिखी। इस पर सांसद का पारा चढ़ गया और उन्होंने तीखे लहजे में कहा, नींद से जागकर आए हो क्या? आवाज क्यों नहीं निकल रही।
CMHO के मुस्कुराने पर बिगड़ा माहौल
दरअसल, असली हंगामा तब हुआ जब सांसद ने अस्पताल की लापरवाही से एक महिला की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान में घायल महिला को इलाज नहीं मिला क्योंकि नीचे बैठे स्टाफ ने फोन नहीं उठाया। जब सांसद ये गंभीर बात कर रही थीं, तभी CMHO मुस्कुराने लगे। इस पर संजना जाटव ने उन्हें जमकर लताड़ा और कहा कि किसी की जान चली गई और आपको हंसी आ रही है?
कलेक्टर ने संभाला मोर्चा, छूट गई हंसी
गौरतलब है कि माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन कलेक्टर कमर चौधरी के एक कमेंट ने सबका मूड बदल दिया। जब सांसद ने CMHO की हंसी पर आपत्ति जताई, तो कलेक्टर साहब ने कहा- मैडम, वो हंस नहीं रहे हैं, उनकी शक्ल ही ऐसी है। कलेक्टर की यह बात सुनते ही सांसद संजना जाटव समेत पूरी मीटिंग में मौजूद लोग ठहाका मारकर हंस पड़े।
प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम
मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों की वजह से अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में एक्शन नहीं हुआ, तो वे धरना शुरू कर देंगी।
पढ़ें ये खबरें
- नौकरशाही पर अत्यधिक निर्भरता से पिछड़ रहा ओडिशा, विकास मॉडल और नेतृत्व पर उठे गंभीर सवाल
- रिटायर्ड फौजी ने मामूली विवाद में की ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व सरपंच के पति को लगी 3 गोलियां
- Datia Politics: परिणाम से पहले कांग्रेस में बड़ा विस्फोट! पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निष्कासित, बीजेपी ने कसा तंज
- ‘बाबा’ के सिस्टम ने मार डाला! अतिक्रमण हटाने के वक्त पुलिस ने युवक को दौड़ाया, हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- आंगन में पक रहा था वन्यजीव का मांस…! तड़के 5 बजे वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, 2 शिकारी गिरफ्तार, भेजे गए जेल


