मनोज यादव, कोरबा। प्रदेश की ऊर्जाधानी से 150 फीट की ऊंचाई पर हाईवोल्टेज ड्रामा का लाइव वीडियो सामने है, जिसमें शराब के नशे में धुत युवक ने हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। करीबन सात घंटे मान-मनौव्वल के बाद युवक के नीचे उतरने पर परिजनों के साथ गांव वाले और पुलिस ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : पॉलिटिकल एसआईपी… मुस्कुराइए हम राजधानी में हैं… खुरदुरी सच्चाई… सियासी शतरंज… मास्टरशेफ… उगाही… – आशीष तिवारी

घटना करतला थाना के नोन्दरहा बरकोंना गांव का है, जहां युवक देव सिंह राठिया शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया. दो बच्चों का पिता देव सिंह नशे में धुत होकर कभी टॉवर में ऊपर-नीचे होता रहा. इधर नीचे खड़े पत्नी, बच्चे और गांव वाले उसे उतरने के लिए घंटो गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ.

खबर आग की तरह फैली और मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर करतला थाना प्रभारी गणेश यादव टीम के साथ पहुंचे, तहसीलदार को भी बुलाया गया. आखिरकार 7 घंटे की कड़ी समझाइश के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया, तब जाकर परिजनों के साथ गांव वालों और पुलिस ने राहत की सांस ली.

देखिए वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m