भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। इसके लिए अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग चरण 12 से 16 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
उच्च शिक्षा संचालनालय की ओर से पहले जारी आदेश के अनुसार, रिक्त सीटों पर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया 21 से 31 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। छात्र हित में विद्यार्थियों को खाली सीटों पर प्रवेश का अतिरिक्त अवसर देने के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग चरण की अवधि में वृद्धि की गई है।
ये भी पढ़ें: फर्जी IAS तृप्ति का नया फर्जीवाड़ा: गोविंदपुरा SDM बनने के लिए 2025 की सिविल सर्विस लिस्ट में की हेराफेरी
अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग चरण के अंतर्गत 12 से 16 सितंबर तक सरकारी, अनुदान प्राप्त निजी और प्राइवेट महाविद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित अवधि में प्रवेश की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों को जरूरी मदद करें।
विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि में संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आपको बता दें कि 16 सितंबर को निर्धारित समय के बाद प्रवेश मान्य नहीं होगा। उच्च शिक्षा संचालनालय ने सभी संबंधित महाविद्यालयों और विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरा करने की अपील की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



